Wednesday, October 21st, 2026

आज स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद लगवाएंगे टीका

नई दिल्ली
भारत में सोमवार (1 मार्च) को कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15,510 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,96,731 हुई। 106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,157 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,627 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,86,457 है। 

देश में आज एक मार्च से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। देश में कुल 1,43,01,266 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।  बढ़ते कोरोना केसों के बीच राहत पहली बार जितने बीमार,उससे ज्यादा ठीक| केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद में ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज। राजधानी दिल्ली में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई।   जनता में विश्वास बढ़ाने के लिए लगवाएं वैक्सीन- बीजेपी का निर्देश  डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली में तो रविशंकर प्रसाद पटना में टीका लगवाएंगे। 

 

#आज स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

Source : Agency

पाठको की राय